Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का फठ्ठा, 01 अदद लाठी व 02 अदद डण्डा बरामद..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का फठ्ठा, 01 अदद लाठी व 02 अदद डण्डा बरामद  

गोरखपुर थाना सहजनवां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सहजनवां संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 222/26 धारा 109,115(2),352,351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.आफताब अलम, 2.खुर्शीद आलम, 3.फकरे आलम व 4.सदरे आलम को घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का फठ्ठा, एक अदद लाठी व दो अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । 

बताते चलें कि दिनांक 08.मई.2026 समय करीब 21:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई को लाठी-डण्डे से मारा पीटा गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।