रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में न्यायालय पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी कर प्रभावी पैरवी करने हेतु दिए गये आवश्यक निर्देश
कुशीनगर आज दिनांक 09.मई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर से गैगेस्टर, महिला संबंधी, पॉक्सो एक्ट के अपराधों एवं विशेषकर जनपद स्तर पर उच्चाधिकरियो द्वारा लगातार मॉनिटरिंग हेतु चिन्हित किए गए जघन्य अपराधों से संबंधित अभियोगो की न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने एवं उनसे संबंधित साक्षियों की समय से गवाही कराने जिससे समय रहते अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा कराई जा सके, के निर्देश दिए। साथ ही मुकदमों से संबंधित केस डायरी, आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में समय से दाखिल कराने, मुकदमों से संबंधित समस्त गवाहानों के बयान अंकित कराने, पैरोल पर छूटे अपराधियों की डिटेल प्राप्त कर संबंधित को अवगत कराने व समय से सम्मन/वारण्ट तामिला कराने एवं अभिलेखों के रख-रखाव आदि के संबंध में निर्देश दिए गए।


