रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जिला स्टेडियम, कुशीनगर में गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026” का किया गया शुभारम्भ-
कुशीनगर आज दिनांक 09.मई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा जिला स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय फुटबाल(पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2026” का शुभारंभ किया गया। जिसमें गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार द्वारा गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर की गई। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी ली और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
यह प्रतियोगिता दिनांक 09.मई.2026 से 11.मई.2026 तक चलेगी। जिसमें गोरखपुर जोन की गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती व बहराइच कुल-09 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी कुशीनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री मनोज कुमार, यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्विनी राय, पीआरओ उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।







