Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद कीपैड मोबाइल, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु का लाकेट लगा हुआ, 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व अन्य सामान बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद कीपैड  मोबाइल, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु का लाकेट लगा हुआ, 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व अन्य सामान बरामद

गोरखपुर थाना एम्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक एम्स व निरीक्षक नीरज कुमार राय प्रभारी स्वॉट/SOG के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त राजधारी यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी बोधरवा मैनागढ पश्चिम चम्पारण बिहार हाल पता हुमायूपुर गोरखनाथ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू, एक अदद तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर व एक अदद जिंदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद कीपैड  मोबाइल, एक अदद मंगल सूत्र पीली धातु का लाकेट लगा हुआ, एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 109 (1) भा0न्या0सं0 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 05.मई.2026 की रात्रि में महिला की हत्या कर लाश को गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 

 सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि गोरखपुर में पापड़ फैक्ट्री में रहता था और राजगीर मिस्त्री का काम करता था जहां उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी मुलाकात महाराजगंज की रहने वाली एक महिला से हुआ । दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था,किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को लेकर अभियुक्त व महिला में अक्सर झगड़ा होने लगा । इसी बीच अभियुक्त उपरोक्त महिला को बिहार घुमाने ले गया तथा वहां से वापस आकर गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौका देखकर महिला की हत्या कर दिया तथा शव को वहीं झाड़ी में फेंक दिया ।