रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मानव सम्पदा पोर्टल की गलत प्रविष्टियों से कर्मचारियों में आक्रोश रिटायरमेंट के 11 माह बाद भी नहीं हो पाया एनपीएस भुगतान : रूपेश श्रीवास्तव गलत फीडिंग एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों से लगभग 300 कर्मचारी प्रभावित: मदन मुरारी शुक्ल गोरखपुर 09 जून।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लगभग तीन सौ कर्मचारियों की मानव सम्पदा पोर्टल पर गलत प्रविष्टियां दर्ज होने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रभावित कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को लिखित शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-3, गोरखपुर में बेलदार पद से दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी श्री अदालत ने परिषद को अवगत कराया कि मानव सम्पदा पोर्टल पर उनकी जन्मतिथि गलत रूप से 01 जनवरी 1995 अंकित कर दी गई है, जबकि उनकी वास्तविक जन्मतिथि 02 जून 1965 है।
कर्मचारी नेताओं के अनुसार केवल जन्मतिथि ही नहीं, बल्कि अवकाश एवं अन्य सेवा संबंधी प्रविष्टियों में भी व्यापक त्रुटियां हैं, जिससे लगभग तीन सौ कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
श्री अदालत ने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल एवं एनएसडीएल (N.S.D.L.) में गलत फीडिंग होने के कारण उनका एनपीएस पेंशन भुगतान विगत लगभग 11 माह से लंबित है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा लेखाधिकारी, कोषागार गोरखपुर को कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है, किन्तु अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद लगातार विभाग एवं कोषागार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें उनका वैध भुगतान प्राप्त नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इसी तरह लोक निर्माण विभाग में मेठ पद पर कार्यरत सुभाष पांडेय भी गलत प्रविष्टि के कारण रिटायर मेंट के बाद प्रतिदिन कार्यालय और कोषागार का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के 30 दिनों के भीतर सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कर्मचारी परेशान हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर त्रुटियों को ठीक कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो परिषद कर्मचारी हित में धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
इस संबंध में आज भोजनावकाश के दौरान लोक निर्माण विभाग परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन मदन मुरारी शुक्ल द्वारा किया गया।
