रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के तहत बलरामपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान एवं सुरक्षा तथा जनजागरूकता के प्रति जताया गया विश्वास
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं आमजन से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।
आज दिनांक 20.जुलाई.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बेसहारा व्यक्तियों एवं बच्चों की सहायता, विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराकर सुरक्षित, जागरूक एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।



