रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
4 घंटे की मशक्कत के बाद SDRF ने निकाला शव, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर थाना बेलीपार बेलीपार थाना क्षेत्र के शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रील बनाने के दौरान एक हाईस्कूल छात्र की डूबकर मौत हो गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
मृतक की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16/17) के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पवन कुमार कक्षा 8 में पढ़ता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही बाइक से शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर पर नहाने गया था। वहां दो दोस्त पानी में नहाने उतरे, जबकि दो अन्य दोस्त बाहर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान रील बनाने के चक्कर में शिवम गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब शिवम को डूबता देख एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन वह उसे नहीं बचा सका और शिवम गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल SDRF टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शिवम का शव सरोवर से बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
