रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
डीजी बनने के बाद एडीजी जोन गोरखपुर अशोक मुथा जैन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट
गोरखपुर उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजी) बने आईपीएस अधिकारी अशोक मुथा जैन ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और नई जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन भी लिया।
गोरखनाथ मंदिर में हुई इस मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक मुथा जैन को डीजी बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में और प्रभावी परिणाम सामने आएंगे।
अशोक मुथा जैन, जो उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, ने हाल ही में पदोन्नति प्राप्त कर डीजी का पद हासिल किया है। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी हैं और अपने सशक्त प्रशासनिक कौशल तथ
