रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा मोटर साईकिल चोरी से सम्बन्धित 01 नेपाली अभियुक्त गिरफ्तार व उसके कब्जे से अपने सहयोगियों की सहायता से चोरी की गयी 03 मोटर साइकिल बरामद
बलरामपुर थाना तुलसीपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रिगश्त / संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज पुत्र सत्यनरायन निवासी ग्राम कडिहार थाना जगदीशपुर जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल द्वारा अपने सहयोगियों की सहायता से चोरी गयी दो अदद मोटरसाइकिल के साथ गनवरिया तिराहे के पास से दिनांक 23.जुलाई.2026 को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी की गयी मोटर साईकिल रजिस्टर संख्या UP47BJ3075 व मोटरसाइकिल रजिस्टर नंबर UP51M7587 को बरामद कर बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०- 96/26 धारा 317(2),317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त सूरज उपरोक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी थाना सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में चोरी की गयी एक अदद मोटरसाइकिल रजि० नंबर UP55L.2557 जिसे तुलसीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छोड़कर भागना बताया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना शोहरतगढ़ में मु0अ0सं0-151/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
साथ ही साथ अभियुक्त व उसके सहयोगियों द्वारा पूर्व में थाना तुलसीपुर क्षेत्र में तीन अन्य मोटरसाइकिलों को चोरी करना व राष्ट्र नेपाल में बेंच देना बताया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-76/26 व मु0अ0स0-95/26 धारा 303(2) बीएनएस में अभियुक्त सूरज व उसके अन्य साथियों का नाम प्रकाश में लाते हुए उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2),317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त सूरज उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत अभियोग से संबंधित मोटर साइकिलों को नेपाल राष्ट्र में बेचना बताया गया है तथा चेकिंग के दौरान बरामद तीन मोटर साइकिल में एक मोटर साइकिल मोटर साईकिल हीरो स्पेलेन्डर वाहन संख्या UP55L2557 थाना सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में चोरी की गयी थी दूसरी मोटर साइकिल हीरो स्पेलेन्डर वाहन सं० UP47BJ3075 अयोध्या से चोरी की गयी थी जिसके संबंध में जनपद अयोध्या में अभियोग पंजीकृत है तथा बरामद तीसरी मोटरसाइकिल के बारे जानकारी एकत्र की जा रही है।
