Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी से संबंधित 35,000/- रुपए नगद व भारी मात्रा में सफेद, पीली धातु के जेवरात बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी से संबंधित 35,000/- रुपए नगद व भारी मात्रा में सफेद, पीली धातु के जेवरात बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली नगर दिनांक 13.मई.2026 को वादी श्री धर्मराज तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम केवलपुर मश0 चूल्हाभारी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 12/13.मई.26 की रात्रि में घर में घुसकर सत्तर हजार रुपये, चांदी का करधन, दो पीस वास केस चांदी, पाजेब, मंगलसूत्र, तीन पीस नाक का कील सोने का तथा सोने की झुमकी, पाजेब, बिछिया, नथिया, तीन जोड़ी पायल, लाकेट दो पीस, मंगलसूत्र, दो पीस झाला, सोने की चेन, तीन अँगूठी सोने की, छः चांदी का सिक्का व तीस जोड़ी बिछुआ चोरी कर लिए है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा जनपद में हुयी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह*श के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.राजू उर्फ मिठ्ठू उर्फ ननके पुत्र लूले निवासी काशीराम आवास सुहागिनपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, 2.पप्पू शिल्पकार पुत्र मुन्नालाल निवासी दरोगा बिलोहा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर व 3.रमन उर्फ राजू सोनी पुत्र स्वर्गीय मदन मोहन निवासी मोहल्ला पुरैनिया तालाब कालीथान थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को अली बाग वहदग्राम पेरा के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से पैतीस हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, तेईस जोड़ी बिछुए सफेद धातु के, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक चेन, एक मांगटीका, दो जोड़ी झुमकी पीली धातु के बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।