Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महामंत्री विनोद राय के प्रथम आगमन पर गोरखपुर स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

महामंत्री विनोद राय के प्रथम आगमन पर गोरखपुर स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

गोरखपुर ​लगातार 8वीं बार निर्वाचित होने पर रेल कर्मचारियों एवं महिला ब्रिगेड ने किया भव्य अभिनंदन; युवाओं और नई कार्यकारिणी के साथ और तत्परता से काम करेगा संघ: विनोद राय

महामंत्री ​पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ  एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर नई दिल्ली श्री विनोद राय के लगातार आठवीं बार ऐतिहासिक रूप से पीआरकेएस महामंत्री निर्वाचित होने के उपरांत प्रथम गोरखपुर आगमन पर आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रातः वैशाली एक्सप्रेस से उनके पहुँचते ही पूरा स्टेशन परिसर "विनोद राय ज़िंदाबाद", "पीआरकेएस ज़िंदाबाद" और "कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद"  के गगनभेदी नारों से गूँज उठा।

​ट्रेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं और रेल कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों की थाप और संघ के झंडों के साथ उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों एवं महिला ब्रिगेड की जोरदार उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

​अपने भव्य स्वागत और सम्मान से अभिभूत होकर महामंत्री श्री विनोद राय ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रेल परिवार के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

​"लगातार आठवीं बार मुझे यह जिम्मेदारी और श्री रमेश मिश्रा कों अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपना पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी के अटूट विश्वास का प्रमाण है। हम इस भरोसे के लिए आप सभी के आभारी हैँ। हमारी नई कार्यकारिणी पूरे जोश, ऊर्जा और तत्परता के साथ रेल कर्मचारियों के हर छोटे-बड़े मुद्दे और हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार कार्यकारिणी में युवाओं की भागीदारी को विशेष रूप से बढ़ाया गया है, ताकि नई सोच और दोगुनी ताकत के साथ संगठन कर्मचारियों की सेवा में सदैव तत्पर रहे।"

​इस ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व के साथ-साथ नवीन मिश्रा ,के एम मिश्रा,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर, फिरोजुल हक़,संजीव धर, शमशाद अहमद, मुरारी लाल मिश्रा जी,, खजांची शाह,सूरज गुप्ता, देवेश सिंह , हेमंत कुमार,मुकेश कुमार,अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, पुनीत शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अनुराग खरे, दीपक प्रजापति, अजय त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार यादव, राजू रावत, धीरज यादव, मनोज शुक्ला, के.के. तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, विनोद मिश्रा, राजन कनौजिया, अशोक वर्मा, सत्य प्रकाश चौहान, सत्य प्रकाश शर्मा, धैर्य, राकेश सिंह, नीलांबर, सत्य प्रकाश, अजीत सिंह, राजेश सिंह, बृजेश वकील, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,  जे.पी. सिंह, अल्बर्ट पीटर, नूर आलम, अनिल गौतम, हरिकेश बहादुर, नंदन चौधरी, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राज कुमार गुप्ता, कैलाश राजभर, उमेश राम, योगेन्द्र पाल, अखिलेश त्रिपाठी, राज कुमार मुर्मू, अमर नाथ पटवा, ए बी पाण्डे,अनिल मिश्रा, के.के. मद्धेशिया, सुनील कुमार, वाई.पी. गुप्ता, सूरज गुप्ता तथा महिला ब्रिगेड से पूनम शर्मा, मधुबाला, रजनी, पायल शर्मा, सुमन, खुशबू साहनी, नीलम शर्मा, कालिंदी, नीलम वर्मा, और शशि कला सहित संघ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।बाकी तमाम कर्मचारियों ने जो जहाँ थे वही से शुभकामना दिए !