रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कूटरचित दस्तावेज तैयार करके दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना गगहा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाँव के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मेराज अहमद मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित अभियुक्त अल्ताफ पुत्र गयाशुद्दीन निवासी ग्राम बड़गो थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करके नाम,पता व जन्मतिथि बदल कर दो पासपोर्ट बनवा लिया गया था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
