Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण व संबंधित को दिए् गए आवश्यक दिशा निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण व संबंधित को दिए् गए आवश्यक दिशा निर्देश 

बलरामपुर आज दिनांक 24.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं - प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ / आईजीआरएस शाखा, पासपोर्ट शाखा, चरित्र सत्यापन शाखा, जनसूचना / RTI शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया सेल का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

   निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश -

1. कार्यालय में अनुशासन एवं समयबद्धता: कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों / लिपिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

 2. IGRS एवं शिकायत निस्तारण: आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। डिफॉल्टर होने से बचने हेतु प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 3. अभिलेखों का रख-रखाव: कार्यालय के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक एवं सुरक्षित रखने तथा फाइलों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

 4. कार्यालय परिसर की साफ-सफाई: कार्यालय परिसर एवं शाखाओं में साफ-सफाई रखने एवं आगंतुकों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

 5. लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण: चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं अन्य लंबित जांचों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय , प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक एवं कार्यालय की समस्त शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।