Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

मुंबई अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।

मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग द्वारा स्थापित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र और समाज को प्रेरित किया है।

मुंबई में आयोजित समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंग की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

रवि किशन को यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके व्यापक योगदान, क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा दो कार्यकाल के सांसद के रूप में उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, पद्म भूषण प्रो. जे. बी. जोशी, पद्मश्री अशोक सराफ और फिल्म निर्माता सुभाष घई समेत विज्ञान, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल रहे।

रवि किशन को मिला यह सम्मान उनके सिनेमा से लेकर सार्वजनिक जीवन तक के बहुआयामी योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है यह सम्मान मेरे अब तक के कला एवं सार्वजनिक जीवन के सफर को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प है।