Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर थाना गोला स्कूल चलो अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मदरिया गोला में स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख गोला कुसुमावती देवी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अगर एक ही बच्चा विद्यालय नहीं जाता है और शिक्षा से मरहूम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा :राजेश त्रिपाठी 

गोरखपुर थाना गोला स्कूल चलो अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मदरिया गोला में स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख गोला कुसुमावती देवी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अगर एक ही बच्चा विद्यालय नहीं जाता है और शिक्षा से मरहूम हो जाता है तो सरकार का जो स्कूल चलो अभियान संकल्प है वह पूरा नहीं हो पाएगा, उन्होंने समस्त अभिभावकों से निवेदन किया कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे।ब्लॉक प्रमुख कुसुमावती देवी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान रैली, जनसंपर्क, घर-घर संपर्क तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, साक्षर समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में 

क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश यादव 

ग्राम प्रधान महेंद्र शर्मा 

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राजभर 

 भाजपा नेता देवेश कुमार,

विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार सिंह,मुकेश राय, रागिनी सिंह,इंदुमती देवी इंदुमती कुमारी , पुष्पा ,विवेक ,मनोज ए आर पी गोला गोविंद पटेल रामनयन शुक्ला ,अरविंद पटेल ,मनीष पाठक,सुशील तिवारी, हरकेश सिंह ,अमित राय , आदि शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्राम सभा के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।