Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना मोतीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 15 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना मोतीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 15 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच थाना मोतीपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री प्रद्युमन सिंह  के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया  के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।

बताते चलें कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हेतु थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में दिनांक 09.जुलाई.2026 को भारत नेपाल बार्डर पर थाना मोतीपुर  पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत भारत नेपाल बार्डर स्थित पिलर संख्या 667 ग्राम लौकाही के पास पन्द्रह ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र रतन सिंह सुनार माता का नाम नन्हेकली सुनार निवासी- वार्ड नम्बर 04 गाँव पालिका बढैय्याताल थाना  मैनापोखर जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।