Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा बरामद

गोरखपुर थाना गुलरिहा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-550/26 धारा  103(1),109,352,191(2),191(3),61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1.अवधेश पुत्र स्वर्गीय रघुराई 2. सूरज चौहान पुत्र मुग्गन चौहान 3. शैलेष जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामसजन जायसवाल 4.भाने चौहान पुत्र मुग्गन चौहान 5. मुग्गन प्रसाद चौहान पुत्र स्वर्गीय हरी चौहान निवासीगण टिकरिया जंगल थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 09.जुलाई.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर जमीनी विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए वादी के पिता व माता पर जान से मारने की नियत से सब्बल, भाला और धारदार चाकू से हमला किया गया जिससे वादी के पिता की मौके पर ही मृत्यू हो गयी तथा वादी की माता को गम्भीर चोटें आयी । उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।