रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मण्डलायुक्त बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी
बस्ती माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद बस्ती में दिनांक 10.जुलाई.2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 09.जुलाई.2026 को मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारीगण की ब्रीफिंग करते हुए निर्देशित किया गया कि वे अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा और सतर्कता के साथ निभाएं, जिससे कि कार्यक्रम को सकुशल व सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके । ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद होकर रिहर्सल किया गया । इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी संबंधित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।







