रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
म्यूल खाता खुलवाकर अवैध धनराशि का लेनदेन करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन, 20 अदद चेक, 05 अदद चेकबुक, 05 अदद सिम के रैपर, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद प्रिंटर, 02 अदद की-बोर्ड, 02 अदद टेलीफोन व 01 अदद मॉउस बरामद
गोरखपुर थाना चिलुआताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 559/2026 धारा 318(4),317(5),316(5),61(2),351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.शशि शेखर द्विवेदी पुत्र सतीश चन्द द्विवेदी निवासी हीरागंज नारायणपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर व 2. धरमवीर प्रजापति पुत्र श्री भागवत निवासी ग्राम बांग्ला टोला गांव अमवा टोला पोस्ट झुंगिया बाजार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कियया गया । अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद मोबाइल फोन, बीस अदद चेक, पांच अदद चेकबुक, पांच अदद सिम के रैपर, दो अदद आधार कार्ड, एक अदद प्रिंटर, दो अदद की-बोर्ड, दो अदद टेलीफोन व एक अदद मॉउस बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा वादी को लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण बैंक में म्यूल खाता खुलवाया गया और उससे संबंधित इंटरनेट बैंकिग की आई0डी0/पासवर्ड व खातें से लिंक सिम कार्ड भी ले लिया गया । अभियुक्तों द्वारा उक्त खातें अवैध पैसा मंगवाया जाता था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
