Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद कुशीनगर में हाईवे स्थित होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन चेकिंग अभियान संचालित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद कुशीनगर में हाईवे स्थित होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन चेकिंग अभियान संचालित

कुशीनगर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर स्थित होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हाईवे पर स्थित समस्त होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का गहन निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही प्रतिष्ठानों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले व्यक्तियों का आवश्यक अभिलेख संधारित करें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा भारी वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थान पर ही सुनिश्चित कराएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे एवं किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

कुशीनगर पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के चेकिंग एवं सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।