Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 7 नवंबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने भटनी, मैरवा एवं सिवान स्टेशनों पर आगामी मान्यता...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

आज दिनांक 7 नवंबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने भटनी, मैरवा एवं सिवान स्टेशनों पर आगामी मान्यता चुनाव के लिए किया जनसंपर्क। जनसंपर्क कार्यक्रम में महामंत्री विनोद राय के साथ PRKS के शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहे

पूर्वोत्तर रेलवे में मान्यता चुनाव हेतु डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मचारी, बीमार कर्मचारियो को पोस्टल बैलेट उनके पते पर भेजने की व्यवस्था करें प्रशासन एवं कर्मचारियों को पोलिंग बूथ और पोलिंग बूथ तक पहुंचने की व्यवस्था कैसे की जाएगी? बताए प्रशासन - विनोद राय

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज दिनांक 7 नवंबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आगामी मान्यता चुनाव हेतु भटनी, सिवान एवं मैरवा स्टेशनों पर जनसंपर्क कार्यक्रम किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में महामंत्री विनोद राय के साथ PRKS के शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहे। इन सभी जगह पर कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को महामंत्री विनोद राय को बताया एवं महामंत्री विनोद राय ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को वोट देने का वादा किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने

आगामी यूनियन मान्यता चुनाव के लिए प्रशासन से मांग किया है कि जो कर्मचारी डेपुटेशन पर अपने हेड क्वार्टर से बाहर ड्यूटी कर रहे हैं एवं जो कर्मचारी बीमार चल रहे हैं उनका मतदान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल बैलेट उनके पते पर भेजा जाए एवं दिव्यांग एवं दृष्टिहीन कर्मचारी के मतदान को कैसे कराया जाएगा इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें प्रशासन उन्होंने कहा कि किसी भी रेल कर्मचारी का मतदान छूटने न पावे अन्यथा प्रशासन जिम्मेदार होगा। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों को पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं है कर्मचारी यूनियन से लगातार सवाल कर रहे हैं प्रशासन को उन्हें यह बताना चाहिए कि मतदान प्रक्रिया कैसे संपन्न कराई जाएगी।महामंत्री विनोद राय के साथ उनके वरिष्ठ पदाधिकारी श्री नवीन मिश्रा, शमशाद अहमद, फिरोज़ उल हक, दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह , लक्ष्मी श्रीवास्तव  राकेश श्रीवास्तव देवेश सिंह ए बी पांडे, अंशुमान पाठक अभिषेक गुप्ता , हरकेश बहादुर सिंह, धीरज यादव विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।