रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रौतापार मे हत्या के प्रयास से संबंधित अभियुक्तों की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर घटना मे प्रयुक्त असलहा व मोटरसाइकिल बरामद किया गया
बस्ती थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में हत्या के प्रयास करने के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 235/2026 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्तों- 1.युवराज सिंह पुत्र राजेश सिंह, 2. प्रिंस चौधरी पुत्र संतोष चौधरी, 3.प्रिंस यादव पुत्र राम भरत यादव उपरोक्त की माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर उनके निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बत्तीस बोर व मोटरसाइकिल UP51 BU 9455 पल्सर बरामद किया कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि दिनांक 30.मई.2026 को सौरभ श्रीवास्तव पुत्र सन्तोष श्रीवास्तव निवासी रौतापार थाना कोतवाली बस्ती ने सूचना दिया कि आज सुबह करीब पांच बजे के आस पास हथियार बंद कुछ लोग आये और हमारे घर के गेट पर चिलाने लगे और जब मै बाहर आया तो जान से मारने के नियत से फॉयर किया लेकिन घर का गेट बंद था और मै गेट के अंदर था इसलिए मेरी जान बच गई। पूरी घटना सी.सी.टीवी में आ गई। जिसे हम लोगो ने बाद मे देखा तो फायर करने वाला व्यक्ति युवराज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी महारानी होटल के बगल थाना कोतवाली जनपद बस्ती था। उसके दो अन्य साथी प्रिंस चौधरी पुत्र सन्तोष चौधरी निवासी विवेकानन्द कालोनी (अम्बेडकर नगर) थाना कोतवाली जनपद बस्ती व प्रिंस यादव पुत्र राम भरत यादव निवासी ब्लाक रोड बस्ती सदर थाना कोतवाली जनपद बस्ती थे। जिनके साथ युवराज सिंह मोटर साइकिल पर बैठ कर भाग गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 164/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत करते हुए उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा विवेचना ग्रहण कर करते हुए अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी, जो माननीय न्यायालय के आदेश से दिनांक 10.जून.2026 से जिला कारागार जनपद बस्ती मे निरुद्ध थे। जिनसे पूछताछ के बाद घटना मे प्रयुक्त असलहा व मोटरसाइकिल की बरामदगी किये जाने हेतु माननीय न्यायालय से अभियुक्त गण उपरोक्त की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर उनकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व मोटरसाइकिल UP 51 BU 9455 पल्सर बरामद किया गया । अभियुक्तगण ने पूछताछ मे बताया कि वादी मुकदमा का भाई युवराज सिंह के घर पर पत्थर फेंका था और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसके जबाब मे ईंट का जबाब पत्थर देने के परिणाम मे उसके घर पर फायरिंग किए और फिर घटना के बाद भाग गये । जिसके उपरांत अभियुक्तगण को नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लेकर बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय भेजा गया ।
