Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर को प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर को प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 19.जून.2026 को वादी श्री अमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि हमारे कार्यालय में कार्यरत श्री राघवेन्द्र पटेल (वरिष्ठ सहायक) विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही व्यापारियों से कर रहे है जिसके सम्बन्ध में श्री श्याम नारायण राम (डिप्टी डायरेक्टर बलरामपुर) महोदय द्वारा मुझे मौखिक रूप से अवगत कराया गया उक्त शिकायत के क्रम में मेरे द्वारा सम्बन्धित बाबू श्री राघवेन्द्र पटेल (वा० सहायक) से पूछ-ताछ की गयी, इनसे स्टाक एवं वितरण रजिस्टरों के डिटेल की सूची मांगी गयी तो उपलब्ध नहीं करा सके, ना ही कार्यालय में उपलब्ध पाया गया इससे स्पष्ट है कि श्री राघवेन्द्र पटेल (व०स०) द्वारा पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त किया गया तथा अपने कृत्य को छिपाने के लिए स्टाक एव वितरण रजिस्टर को गबन कर दिया गया है, अतः राघवेन्द्र पटेल (वरिष्ठ सहायक) का यह कृत्य भष्टाचार के परिधि में आता है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 257/26 धारा 316(5) बी0एन0एस व धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने की घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.जून.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 257/26 धारा 316(5) बी0एन0एस व धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में विवेचना के दौरान उपलब्ध अभिलेखीय एवं मौखिक साक्ष्यों, स्टाक रजिस्टर तथा अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राघवेन्द्र पटेल पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय पटेल मुड़िला तिवारी थाना भिटौली जिला महराजगंज वर्तमान पता मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद महराजगंज हाल पता जिला कृषि कार्यालय विकास भवन बलरामपुर की संलिप्तता प्रमाणित पाये जाने पर थाना कोतवाली देहात के आगन्तुक कक्ष से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

बरामदगी विवरण-

निन्नानवे हजार आंठ सौ रुपए नगद एवं एक अदद स्टाक रजिस्टर