रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अंतर्जनपदीय अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, कुल 37 पेटी में कुल - 319 लीटर (Officers Choice Whisky) अवैध अंग्रेजी शराब व थ्री व्हीलर (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 4 लाख 31 हजार रूपये) के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर थाना पडरौना पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार केनिर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18/19.जून.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मिश्रौली पुलिस चौकी रामकोला रोड के पास एक अदद वाहन थ्री व्हिलर बरंग नीली Ape xtra LDXHD में अवैध रुप से तस्करी हेतु ले जायी जा रही कुल कुल सैतीस पेटी आफिसर्स च्वाइस विस्की अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में कुल अड़तालिस टेट्रा पैक, प्रत्येक टेट्रा पैक की धारिता एक सौ अस्सी एम.एल कुल तीन सौ उन्नीस लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव पता चिलबिलवा बलाईन टोला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 341/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पडरौना क्रासिंग के पास से एक अज्ञात व्यक्ति से भाड़े पर थ्री-व्हीलर लेकर शराब लोड कर रामकोला रोड की ओर ले जा रहा था।
बरामदगी का विवरण-
1-कुल सैंतीस पेटी आफिसर्स च्वाइस विस्की अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में कुल अड़तालिस टेट्रा पैक, प्रत्येक टेट्रा पैक की धारिता एक सौ अस्सी एम.एल कुल तीन सौ उन्नीस लीटर लगभग (कीमत दो लाख इकतीस हजार रूपये)
2-एक अदद वाहन थ्री व्हिलर बरंग नीली Ape xtra LDXHD (कीमत लगभग दो लाख रूपये)

