Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला/पुरुष),(वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता 2026” का समापन पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला/पुरुष),(वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता 2026” का समापन पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

कुशीनगर आज दिनांक 19.जून.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला/पुरुष),(वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता 2026” का समापन समारोह आयोजित किया गया।  श्री एस् चन्नप्पा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भविष्य में भी इसी लगन के साथ खेलते रहें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

फाइनल मैच के परिणाम:-

जनपद बहराईच व देवरिया के बीच हुए सेपक टकरा (महिला वर्ग) फाईनल प्रतियोगिता में बहराईच टीम विजयी रही।

जनपद कुशीनगर व देवरिया के बीच हुए सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) फाईनल प्रतियोगिता में देवरिया टीम विजयी रही।

जनपद सन्तकबीरनगर व कुशीनगर के बीच हुए वालीवाल (महिला वर्ग) फाईनल प्रतियोगिता में सन्तकबीरनगर टीम विजयी रही।

जनपद कुशीनगर व गोरखपुर के बीच हुए वालीवाल (पुरुष वर्ग) फाईनल प्रतियोगिता में गोरखपुर टीम विजयी रही।

समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।