Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके पति-पत्नी के रिश्तों को आपसी बातचीत और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया

गोरखपुर महिला थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा प्रथम पक्ष कंचन देवी व द्वितीय पक्ष रमेश मौर्या ग्राम मोतीराम अड्डा थाना झंगहा गोरखपुर के प्रकरण में लगातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को समाप्त करवाया गया। पति पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे। उक्त प्रकरण में काउंसलर्स योगेंद्र कुमार गौड़, वशिष्ठ राय तथा परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी राज कुमारी शुक्ला, मुख्य आरक्षी कौशल्या चौहान, आरक्षी अनीता यादव एवं आरक्षी शिखा श्री की भूमिका सराहनीय रही।