Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्कार्पियो वाहन से बकरी चोरी गिरोह का खुलासा, 01 अदद स्कार्पियो...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

स्कार्पियो वाहन से बकरी चोरी गिरोह का खुलासा, 01 अदद स्कार्पियो, चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल, 04 बकरी बरामद व  04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच थाना पयागपुर  पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर)  श्री रामानन्द  कुशवाहा व  क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन  में प्रभारी निरीक्षक श्री करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में चार पहिया वाहन से घूम फिरकर रेकी कर जानवर चोरी कर रहे गिरोह पर कार्यवाही हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 520/2024 धारा 303(2),317(2),341(2) BNS में 04 नफर अभियुक्त को दिनांक 03.12.2024 को समय 23.55 बजे पयागपुर क्षेत्र के नउवागांव  तिराहा से मय बरामदशुदा बकरी के गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल थाना रिसिया क्षेत्र से चोरी करने व स्कार्पियो से घूम घूम कर बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की गयी।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -

1. उ0नि0 श्री नितिन उपाध्याय

2. उ0नि0 श्री धात्रीशंकर सहाय सिंह

3. उ0नि0 श्री मनीष कुमार यादव

4. उ0नि0 श्री रमेशचन्द्र 

5. हे0का0 रामनाथ यादव

6. का0 रामप्रसाद

7. का0 आशीष चौहान

8. का0 अर्पित तिवारी

9. का0 शुभम शर्मा