रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कूटरचना कर धोखाधड़ी से जमीन का अवैध बैनामा करने व जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 आशिष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 877/2024 धारा 191(2),191(3),109,127(2),(2),352,118(1),351(3) बीएनएस व मु0अ0सं0 634/2024 धारा 419,420,467,468,471,120बी,323,504, 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अविनाश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा कूटरचना कर धोखाधड़ी से वादी व वादी के भाईयों को मृतक बताकर, उनका वारिस बनकर वादी व उनके भाईयों की जमीन का अवैध बैनामा कर देने तथा वादी को गाली-गुफ्ता व जान से मारने का प्रयास करने के के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 आशिष सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. कां0 जगरनाथ यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

