रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की पूर्वाभ्यास का सलामी लेते हुए निरीक्षण किया गया
बलरामपुर आज दिनांक 24.01.2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की पूर्वाभ्यास का सलामी लेते हुए निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यवाही को बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सभी से फुल जोश के साथ परेड करने के लिए उत्साहित किया गया। सभी टीली कमांडर ने अपनी अपनी टोली को बारी-बारी से मंच के सामने गुजारा गया, परेड को और भी सुंदर, सुसज्जित बनाने के लिए गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



