Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत स्काउट गाइड का विगनर्स कोर्स हुवा सम्पन्न...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

भारत स्काउट गाइड का विगनर्स कोर्स हुवा सम्पन्न 

गोरखपुर भारत स्काउट और गाइड जनपद- गोरखपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन में एक दिवसीय स्काउट गाइड का बिगनर्स कोर्स जनता इंटर कॉलेज चरगांवा गोरखपुर में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ.अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.अजय कुमार पाण्डेय और माधव शरण चौरसिया द्वारा प्रशिक्षणार्थीयों को संबोधित करते हुए स्काउट गाइड  के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण  से हुआ।

स्वागत संबोधन में स्काउट मुख्यालय आयुक्त एवं जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीनदयाल गुरु जी ने समस्त अतिथियों और शिक्षक प्रशिक्षार्थियों का स्वागत किया।

 प्रशिक्षक के रूप में राजेश चंद्र चौधरी और इशरत सिद्दीकी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया 

। कार्यक्रम का संचालन उप सचिव राजेश चंद्र चौधरी द्वारा किया गया।