रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना लालगंज पुलिस तथा स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही मे दो अन्तर्जपदीय अभियुक्तों/ गो-तस्करों को एक गो-वंशीय पशु के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना लालगंज पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 14.02.2025 को बस्ती संतकबीरनगर बार्डर पर स्थित छिबरा स्कूल से समय 00.34 बजे एक अदद पिकप नंबर UP 53 FT 0947 सफेद रंग जिसमें एक राशि गो-वंशीय पशु तथा अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र हीरा नट ग्राम बलही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर 2. टुकुल्लू उर्फ टिकुली पुत्र मुनक्का ग्राम एकमा थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर हा0मु0 महादेवा थाना महुली जिला संतकबीरनगर, को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभि0गण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
इस सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 42/2025 धारा 3/5A/8 गो-वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, जनपद बस्ती।
2. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, जनपद बस्ती।
3. प्र0चौकी कुदरहा उ0नि0 रामअशोक यादव थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
4. का0 प्रशान्त सिंह, का0 विजय यादव, का0 हरेराम सिंह, का0 लालू यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।
5. हे0का0 अवनीश सिंह, हे0का0 पवन तिवारी, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम बस्ती।
