Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त व एक नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे चोरी की तीन अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त व एक नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे चोरी की तीन अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिंहम नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थाना रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशुतोष कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 33/2026 धारा 305(a) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विशाल सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी दुधही जनपद कुशीनगर व अभियुक्ता 2. यशस्वी सिंह पुत्री श्यामानन्द सिंह निवासी इन्दिरानगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर, स्थायी पता सुभाष चौक थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । कब्जे चोरी की तीन अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया । जिसके आधार पर धारा 317(2), 319(2), 318(4) बी0एन0एस0 बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि वादी मुकदमा तहरीर दिया कि उनके होटल से दिनांक 14.जनवरी.2026 की रात्रि में मोबाइल व पैसा चोरी हो गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपोरक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उप निरीक्षक आशुतोष राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

2. उप निरीक्षक उपेन्द्र निर्मल थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

3. हेड कांस्टेबल हृदेश कुमार सिंह  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

4. महिला कांस्टेबल ज्योति यादव थाना रामगढ़ताल गोरखपुर