रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
"उत्तर प्रदेश बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026" के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा नवजीवन इण्टर कॉलेज, पटहेरवा सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
कुशीनगर आज दिनांक 31.मई.2026 को जनपद कुशीनगर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर "उत्तर प्रदेश बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026" शांति पूर्ण एवं सुचारू रुप से सम्पन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान नवजीवन इण्टर कॉलेज, पटहेरवा परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया गया, जहाँ परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों, मेटल डिटेक्टर , पेयजल आदि की समीक्षा की गई। जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है।

