रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
धोखाधड़ी कर खाता से पैसा निकालने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर थाना पिपराइच धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2026 धारा 316(5),318(4),61(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.विकास विश्वकर्मा व अभियुक्ता 2.नीतू विश्वकर्मा निवासीगण कुसमी बाजार थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा लोगों के खाता से धोखाधड़ी व षडयंत्र करके कुल एक लाख एकहत्तर हजार रूपए निकाल लिये गये । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
