Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रु0 4,30,100/- नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 05 अदद मोबाइल बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रु0 4,30,100/- नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 05 अदद मोबाइल बरामद

गोरखपुर थाना गीडा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1.अजय पाण्डेय पुत्र श्रीराम सेवक पाण्डेय 2. राम प्रकाश भारती पुत्र राम केवल 3.उमेश गुप्ता पुत्र राम अवतार 4. अजय कुमार पुत्र पंचम 5.सिकन्दर कुमार पुत्र रामदवन को चोरी के सामान बिक्री से प्राप्त चार लाख तीस हजार एक सौ रुपये नगद, व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, पांच अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 19.मई.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी का दो ड्रम विद्युत केबल चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।