Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्टॉक में 267 जगह सिर्फ 7 सिलेंडर मिलने पर गोदाम किया सील मानीराम गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का केस...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

स्टॉक में 267 जगह सिर्फ 7 सिलेंडर मिलने पर गोदाम किया  सील मानीराम गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का केस

गोरखपुर मानीराम स्थित इंडेन गैस गोदाम में गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई जांच के बाद एजेंसी पर कालाबाजारी और धोखाधड़ी का मामला पीपीगंज थाने में दर्ज किया गया है। दो दिन से चल रही जांच के बाद रिपोर्ट के आधार जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार गौतम की तहरीर पर मनीराम गैस सर्विस के संचालक मनोज कुमार, मैनेजर चंचल गौतम और गोदाम कीपर सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते 21 जुलाई की शाम को मानीराम गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर से अवैध गैस रिफलिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह के निर्देश पर पूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की संयुक्त टीम ने गोदाम का अगले दिल निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक में दर्ज 262 गैस सिलेंडरों के मुकाबले मौके पर केवल सात सिलेंडर ही मिले। टीम को गोदाम में स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। इस पर गोदाम

को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने संचालक मैनेजर और गोदाम कीपर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा 318 (4) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सिलेंडरों में पाई गई कम गैसः पूति विभाग और आईओसीएल की टीम वॉयरल वीडियो की जांच करने

पहुंचे तो गोदाम में मात्र सात सिलेंडर ही था, जबकि स्टॉक में 262 सिलेंडर दर्ज था। स्टॉक मिलाने के बाद जब टीम अवैध रिफलिंग की जांच करने के लिए सिलेंडरों को तौला तो सिलेंडर में 400 ग्राम से लेकर एक किलो तक गैस कम पाया गया। इससे निश्चित हो गया कि सिलेंडरों से गैस निकालकर उसकी रिफलिंग की गई है।