Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर आज दिनांक 25.07.2026 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गौरा चौराहा में श्रीमान् जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संभावित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तत्काल निस्तारण किया गया एवं कुछ शिकायतों को मौके पर जाकर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने भूमि विवाद, मार्ग अवरोध, पारिवारिक विवाद, पट्टा संबंधी प्रकरण, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक विषयों से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए।

 जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबन्धित को आवश्यक दिए निर्देश गए

1. प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकरण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न होने पाए।

2. राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे तथा निष्पक्ष जांच के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करते हुए प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करे।

3. जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना आवश्यक है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान प्राप्त हो सके।

4. अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस संबंधी सभी प्रार्थना-पत्रों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिसिंग का उद्देश्य पूर्ण हो।

 संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई-

भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें तथा विवादों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।