रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बस्ती के निर्देशन में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना मुंडेरवा क्षेत्र में चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं विशेष अभियान ( बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन एवं अवमुक्तिकरण व बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वास)
बस्ती थाना मुण्डेरवा श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय “ऑपरेशन रक्षा” एवं बाल श्रम अभियान के दौरान आज दिनांक 25.जुलाई.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी हरैया महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में थाना AHT एवं SJPU की संयुक्त टीम द्वारा गोलू दा ढाबा, पटेल होटल एंड रेस्टोरेंट, होटल राजेंद्र, हरिओम ढाबा आदि जगहों तथा अन्य संभावित स्थानों पर “ऑपरेशन रक्षा” एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोई भी बालश्रमिक नहीं पाया गया, तत्पश्चात मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी, जहर खुरानी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181, 1076 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। आस पास के दुकानों पर पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी। परिवारीजनों से बच्चों को अपने पास रखने एवं अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई किसी भी सामग्री को ना खाने की सलाह दी गई । अभियान के दौरान दुकान/होटल आदि की चेकिंग की गई एवं आसपास के दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया एवं हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान थाना ए0एच0टी0 से उप निरीक्षक भोला प्रसाद यादव, उप निरीक्षक ज्वाला मिश्रा, आरक्षी घनश्याम यादव, महिलाआरक्षी आरती उपस्थित रहे ।


