रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नदी में डूब रही युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बचाया गया
गोरखपुर थाना झंगहा दिनांक 28.जुलाई.2026 को थाना झंगहा पर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित गौरी घाट पुल से गोर्रा नदी में एक लड़की ने छलांग लगा दी है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष झंगहा अनूप सिंह मय पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर महिला पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से 16 वर्षीय लड़की को नदी से सकुशल बचा कर बाहर निकाला गया लड़की से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह चार बहनें और एक भाई है, आर्थिक कारणों से लड़की के परिवार वाले उसे आगे नहीं पढ़ा रहे हैं किन्तु वह आगे पढ़ना चाहती हैं, जिससे नाराज होकर वह नदी मे कूद गयी । थानाध्यक्ष झंगहा व मिशन शक्ति टीम थाना झंगहा द्वारा काउन्सलिंग किया गया और भविष्य में पढ़ाई से संबंधित समस्या होने पर पुलिस को बताने हेतु कहा गया । काउन्सलिंग के बाद लड़की को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया ।
