रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर आज दिनांक-24-जुलाई-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ।द्रैफिक इन्स्पेक्टर श्री मनोज कुमार, ट्रैफिक इन्स्पेक्टर बीर बहादुर सिंह, व उप निरीक्षक यातायात के द्वारा संयुक्त वाहनों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
शहर क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन, बिना लाइसेंस के चल रहे ई-रिक्शा / ऑटो चालकों के विरूद्व चला अभियान
शहर क्षेत्र में संचालित हो रहे ई-रिक्शा ऑटो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी, जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना फिटनेस के चल रहे ई-रिक्शा / ऑटो चालकों के विरुद्ध कालीमंदिर तिराहा पर अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत तीन सौ दस ई-रिक्शा / ऑटो चालकों को चेक किया गया। जिसमें उन्नीस ऑटो को बिना फिटनेस, बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा / ऑटो-चौदह तथा ई-रिक्शा ऑटो को बिना ड्राइविंग लाइसेंस-सत्रह व्यक्तियों के चलाते हुए पाये जाने पर एम०वी० एक्ट की धारा के अन्तर्गत सीज की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त एम०वी०एक्ट के विभिन्न धाराओं में एक सौ बयालिस ई-रिक्शा /ऑटो चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
मोडिफाई साइलेन्सर, एचएसआरपी नम्बर प्लेट के विरूद्व चला अभियान
शहर के कालीमंदिर तिराहा पर मोडिफाई साइलेन्सर, एचएसआरपी नम्बर प्लेट चालकों के विरुद्ध अभियान की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान एक सौ सरसठ वाहनों को चेक किया गया, जिसमें मोडिफाई साइलेन्सर में पांच, बिना नम्बर प्लेट में छः वाहनों का चालान तथा दो वाहनों को सीज किया गया।
शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ सौ दस वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क बावन हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।

