Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 24.जुलाई.2026 को समय 16:29 बजे पीआरवी-5038 को इवेंट संख्या P24072616194 के माध्यम से ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास एक महिला के साथ मारपीट एवं बच्ची छीनने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पीआरवी कर्मचारी गण मौके पर पहुंच कर महिला को भीड़ से निकालकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही थी । तभी विपक्षीगण 1. समरुदीन, 2. सद्दाम 3. फखरुदीन, 4. सिराज 5. अन्य दो तीन महिलाए व 8 से 10 लोग एक राय होकर पुलिस कर्मियों आरक्षी दीपक कुमार राय व आरक्षी चालक मोहम्मद आरिफ को गाली-गलौज देते हुए लकड़ी के चैले से हमला करके मारना पीटना तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी देना, जिससे दोनों पुलिसकर्मियों को चोटें आयी उक्त के सम्बन्ध में पीआरवी कर्मचारियो के प्रेषित  प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 304 /2026 धारा 191(2), 121(2), 132, 115(2), 352, 351(3) BNS बनाम 1. समरुदीन, 2. सद्दाम उर्फ बैल, 3. फखरुदीन, 4. सिराज 5.दो तीन महिलाए व 8 से 10 लोग अन्य पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम  द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 304 /2026 धारा 191(2), 121(2), 132, 115(2), 352, 351(3) BNS से संंबंधित नामित अभियुक्तगण  1.समरुद्दीन पुत्र इसराइल  2. सद्दाम उर्फ बैल पुत्र समरूद्दीन 3. फखरुद्दीन पुत्र इसराइल निवासीगण ग्राम खमौव्वा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को  मुखविर की सूचना पर कोयलरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।