Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी कर 02 पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी कर 02 पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार

 थाना खड्डा व थाना नेबुआ नौरंगिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक पिकप वाहन से अवैध रुप से तस्करी कर ले जायी जा रही 06 राशि गोवंशों के साथ 02 शातिर गोतस्करों को किया गया गिरफ्तार

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22/23.सिम्बर.2025 की मध्य रात्रि थाना खड्डा क्षेत्र में गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना खड्डा व थाना नेबुआ नौरंगिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक पिकप वाहन से क्रूरतापूर्वक तस्करी कर ले जाए जा रहे छः गोवंशों (बछड़े/बैल) तथा लकडी का गोलाकार ठीहा, लोहे का बांका व एक अदद रस्सी आदि बरामद करते हुए दो पशु तस्करों 1. विवेक साहनी पुत्र घूरा साहनी निवासी जंगल सिगहापट्टी बासी टोला थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 2. मुस्तफा अंसारी पुत्र स्वर्गीय असगर अंसारी साकिन दहवा थाना धनहा जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खड्डा पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा  3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व ग्यारह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी विवरण-

1. अभियुक्तगण के कब्जे से 06 राशि गोवंशीय पशु ( बछड़ा / बैल ) 

2. अपराध में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन(UP 57 AT 3713) 

3. लकडी का ठीहा गोलाकार 

4. लोहे का बांका 

5. एक अदद रस्सी 

6. अपराध में प्रयुक्त 02 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी व नगद रूपया 330