रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में उ0प्र0 ग्राम प्रहरी सभा का आयोजन
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन में ग्राम चौकीदारों का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाया गया, परिवार सहित 5 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी गई
कुशीनगर आज दिनांक 13.अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस सभा में जनपद कुशीनगर के ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाए जाने की घोषणा की। साथ ही ग्राम प्रहरियों एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु 5 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान करने की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में माननीय सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे, जिलाधिकारी कुशीनगर श्री संजय चौहान, माननीय विधायक सदर श्री मनीष जायसवाल, माननीय विधायक तमकुहीराज श्री डॉक्टर असीम राय, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयन्त यादव, प्रसार निरीक्षक कुशीनगर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तिगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








