रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर में मानवता की मिसाल: 1 नवंबर को डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव स्मृति निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर, बाहर से आएंगे बड़े विशेषज्ञ, गूंगे-बहरे बच्चों और कटे होंठ के मुफ्त ऑपरेशन
गोरखपुर, 30 अक्टूबर। डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव स्मृति सेवा प्रकल्प के तत्वावधान में 1 नवंबर 2026 को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने पोस्टर का अनावरण कर जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहिता, डॉ. हर्षवर्धन राय, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. सुगंध श्रीवास्तव, डॉ. विरेश गुप्ता, डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव और डॉ. अनुकृति रंजन मौजूद रहे।
कहां और कब लगेगा शिविर
यह शिविर 1 नवंबर को सुबह 11 बजे से डॉ. रजनीकांत क्लिनिक, पुर्दिलपुर नवाब कॉटेज, जुबली चौराहे के पास लगाया जाएगा।
क्या-क्या मिलेगा निःशुल्क
आयोजकों ने बताया कि शिविर में शहर और प्रदेश से बाहर के वरिष्ठ विशेषज्ञ - स्त्री एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, नाक-कान-गला, मानसिक रोग, सर्जरी, बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी, दंत एवं मुख रोग के मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं देंगे।
बड़ी सुविधाएं -
- 5 वर्ष से कम उम्र के गूंगे-बहरे बच्चों के कान के ऑपरेशन मुफ्त
- कटे होंठ और तालू वाले बच्चों के ऑपरेशन मुफ्त
- मोतियाबिंद के ऑपरेशन फ्री, पावर के चश्मे का मुफ्त वितरण
- खून, पेशाब, थायराइड, यूरिक एसिड की सभी जांचें फ्री
- एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, बीएमडी टेस्ट फ्री
- फिजियोथेरेपी और डायटिशियन की सुविधा भी
पंजीकरण कैसे करें
जिन्हें परामर्श लेना है, वे मोबाइल नंबर 7565887717, 9452047954 पर या सुबह 8 बजे से क्लीनिक पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।




