Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गद्दी संभालने के बाद पहली बार उमराह पर जाएंगे मियां साहब, रूहानी सफर के लिए 28 अक्टूबर को होंगे रवाना कम उम्र में उमराह का फैसला यूथ के लिए बना नसीहत का पैगाम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गद्दी संभालने के बाद पहली बार उमराह पर जाएंगे मियां साहब, रूहानी सफर के लिए 28 अक्टूबर को होंगे रवाना कम उम्र में उमराह का फैसला यूथ के लिए बना नसीहत का पैगाम

गोरखपुर सूफी संत बाबा रोशन अली शाह की रूहानी विरासत को आगे बढ़ा रहे इमामबाड़ा स्टेट के 7 वीं पीढ़ी के कम उम्र के गद्दीनशीन सैयद अयान अली शाह उर्फ मियां साहब गद्दी संभालने के बाद पहली बार मुकद्दस सफर पर रवाना होने जा रहे हैं। मियां साहब 28 अक्टूबर को सऊदी अरब के मक्का-मदीना की जियारत और उमराह के लिए रवाना होंगे।

मक्का और मदीना की जियारत हर मुसलमान के दिल में बसी एक हसरत होती है। ऐसे में कम उम्र में जिम्मेदारी संभालने के बाद मियां साहब का उमराह के लिए जाना उनके अकीदतमंदों के लिए भी भावुक और रूहानी पल है। लोगों का कहना है कि गद्दी की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही मियां साहब ने रूहानी सफर का जो फैसला लिया है, वह नई पीढ़ी और खासकर यूथ के लिए भी एक नसीहत और नेक राह का पैगाम है।

मोहद्दीपुर के हाता पर अकीदतमंदों का लगा तांता

मियां साहब के उमराह पर रवाना होने की खबर के बाद उनके मोहद्दीपुर स्थित हाता पर अकीदतमंदों के मिलने और मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के हॉकी व फुटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम उनके आवास पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने मियां साहब का फूलों की बारिश, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस्तकबाल किया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुलाम सरवर, हाजी मोहम्मद वली, हाजी मोहम्मद यूसुफ, सैयद सुहैल अहमद, शमीम अहमद और जाकिर हुसैन के साथ राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुर्बान अली सहित नेहाल, उमर तबरेज, जीशान अहमद, शानिल खान, मुनीर अहमद, सैयद शाहनवाज, सादिक उमर और फहीम अहमद ,प्रदीप कुमार ,नाजिम अली मौजूद रहे।

इसके बाद इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के मुनीर अहमद के नेतृत्व में एक टीम मियां साहब के आवास पर पहुंची। टीम ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें तोहफा भी पेश किया। सोसाइटी के सदस्यों ने उमराह के लिए रवाना होने पर मियां साहब को मुबारकबाद दी और उनके सफल व रूहानी सफर की दुआ की।

खिलाड़ियों और अकीदतमंदों ने मियां साहब से गुजारिश की कि वह मक्का-मदीना में मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआ करें।

इसके बाद इरशाद बग्गी मियां बाजार के नेतृत्व में दूसरी टीम भी मियां साहब के आवास पर पहुंची। लोगों ने गुलाब के फूलों की बारिश कर उनका पुरजोश इस्तकबाल किया और उमराह की मुबारकबाद दी। सभी ने मियां साहब से मुल्क और समाज में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआ करने की गुजारिश की।

मियां साहब ने सभी अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार और दुआओं को अपने लिए खास तोहफा बताया। इस मौके पर सैयद शहाब भी मौजूद रहे।

बड़े मियां साहब ने बेटे को दी दुआओं की सौगात मियां साहब के पिता और बड़े मियां साहब सैयद अदनान फारूख अली शाह ने बेटे के इस रूहानी जज्बे और मुकद्दस सफर के फैसले पर उन्हें दिल से दुआओं से नवाजा। पिता की दुआ और अकीदतमंदों की मोहब्बत के बीच मियां साहब का यह सफर उनके लिए सिर्फ उमराह नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, इबादत और रूहानियत से जुड़ा एक यादगार पड़ाव बन गया है।

मियां साहब के उमराह पर जाने को लेकर अकीदतमंदों में खासा जोश और खुशी है। सभी की निगाहें अब उस मुकद्दस सफर पर हैं, जहां मक्का की सरजमीं पर काबा शरीफ की जियारत और मदीना मुनव्वरा में हुजूर-ए-अकरम के रोजे की हाजिरी का सौभाग्य उन्हें हासिल होगा।