रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ
बहराइच आज दिनांक 31.अक्टूबर.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री प्रद्युम्न सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प का स्मरण कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थाना/चौकी स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर उनकी स्मृति में चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ ली गयी ।









