रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड व बीडीडीएस टीम द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
बलरामपुर शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी धाम, तुलसीपुर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 11.अक्टूबर.2026 को क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर श्री सुधीर कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद की डॉग स्क्वायड टीम एवं बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड) टीम द्वारा मन्दिर परिसर, मेला क्षेत्र, प्रवेश/निकास द्वारों, प्रसाद की दुकानों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें डॉग स्क्वायड द्वारा मंदिर गर्भगृह, परिक्रमा मार्ग, यात्री विश्राम स्थलों एवं मेला परिसर में संदिग्ध वस्तुओं की सूँघकर तलाशी ली गई,बीडीडीएस टीम द्वारा मेटल डिटेक्टर, डीएफएमडी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से सुरक्षा जांच की गई, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थलों एवं अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया गया व श्रद्धालुओं से अपील की गई कि किसी भी लावारिस/संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, महिला श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने एवं अफवाहों पर तत्काल रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
बलरामपुर पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं, जिसमें पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस,खुफिया पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।


