Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बारिश में जाम से जूझता गोरखपुर, PET अभ्यर्थियों की राह आसान करने सड़क पर उतरे SP सिटी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बारिश में जाम से जूझता गोरखपुर, PET अभ्यर्थियों की राह आसान करने सड़क पर उतरे SP सिटी

गोरखपुर शुक्रवार को बारिश और PET परीक्षा के चलते शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को राहत देने के लिए SP सिटी निमिष पाटिल दलबल के साथ खुद सड़कों पर उतर आए।

थाना कैंट क्षेत्र के पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में SP सिटी निमिष पाटिल तथा SP ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने पैदल गश्त कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। बारिश के बीच अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात संचालन की स्थिति देखी।

इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जाम में फंसे लोगों को राहत देने की कोशिश PET परीक्षा के कारण शहर में बाहर से आए अभ्यर्थियों और उनके साथ पहुंचे परिजनों की संख्या भी बढ़ी थी। दूसरी ओर बारिश ने यातायात की रफ्तार को प्रभावित किया। ऐसे में पुलिस अधिकारियों के सड़क पर उतरने से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिली।

पुलिस की पैदल गश्त का उद्देश्य सिर्फ यातायात संचालन ही नहीं, बल्कि शहर में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना भी रहा।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात समेत पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।