Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा UPSSSC PET परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा UPSSSC PET परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

बहराइच आज दिनांक 30.अक्टूबर.2026 को UPSSSC PET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों- किसान डिग्री कॉलेज (KDC), तारा इंटर कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय का भ्रमण कर परीक्षा संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के आवागमन एवं प्रवेश प्रक्रिया, केन्द्रों के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर संचालित व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त सतर्कता बनाए रखें, अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवांछनीय गतिविधि पर सतत निगरानी रखें। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस बल की प्रभावी तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।

भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।