रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की अध्यक्षता में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक का किया गया आयोजन
कुशीनगर आज दिनांक 04.नवम्बर.2026 को जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कुशीनगर श्री संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारीगण तथा समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू, निष्पक्ष एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के चयन, उनके भौगोलिक वितरण, पहुँच सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक केन्द्र पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी अनियमितता न होने पाए और परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। समिति द्वारा सभी संबंधित पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।


